दमोह शहर के यातायात थाने के सामने सिवनी जिले के कहानी गांव से दमोह होते हुए बागेश्वर धाम जा रहा बोलेरो में सवार परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। बोलेरो थाने के सामने लगे एक खंभे से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए।
.
घटना सोमवार रात करीब 11:30 बजे की है। बोलेरो सवार घायल बलराम दुबे ने बताया कि वह सभी लोग एक ही परिवार के हैं। सिवनी जिले के कहानी गांव के रहने वाले हैं। अपने गांव से बागेश्वर धाम जाने के लिए घर से निकले थे।
दमोह शहर में यातायात थाने के सामने अचानक वाहन चालक से बोलेरो बेकाबू हो गई और वाहन सामने लगे खंभे से टकरा गया। देश में परिवार के पांच लोग घायल हुए हैं, उनमें गीता दुबे, संगीता दुबे, विनायक दुबे और खुशबू दुबे शामिल है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।