प्र‍ियंका चोपड़ा का नया फोटोशूट.  फोटो- @TeamPriyanka/twitter

प्र‍ियंका चोपड़ा ने लंदन की सड़कों पर कराया Photoshoot, हुई तस्‍वीरें वायरल

Posted on

 

प्र‍ियंका चोपड़ा का नया फोटोशूट. फोटो- @TeamPriyanka/twitter
प्र‍ियंका चोपड़ा ने लंदन की सड़कों पर कराया Photoshoot, हुई तस्‍वीरें वायरल
प्र‍ियंका चोपड़ा का नया फोटोशूट. फोटो-

प्र‍ियंका चोपड़ा अपने ताजा फोटोशूट की वजह से चर्चा में हैं. प्रियंका ने ये फोटोशूट  मैगजीन के मार्च इश्यू के लिए करवाया है.

 

 

. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा  ने बॉलीवुड में ही नहीं हॉलीवुड तक अपने दम पर पहचान बना ली है. प्रियंका हमेशा ही कुछ ना कुछ नया करने की कोशिश करती रहती हैं. एक्टिंग में खुद को साबित करने के साथ ही प्रियंका प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं. प्रियंका अक्सर किसी ना किसी कारण से चर्चा में भी रहती हैं. इन दिनों वो अपने एक फोटोशूट की वजह से चर्चा में हैं.

इस मैगजीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने अपने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक के सफर के बारे में भी बात की है. प्रियंका ने बताया कि होली हो,  दिवाली हो या फिर बर्थडे हो वो हर दिन काम करती थीं, हमेशा ऑन लोकेशन ही होती थीं. उनकी 15 सालों की मेहनत आज दिख रही है.

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा  ने बॉलीवुड में ही नहीं हॉलीवुड तक अपने दम पर पहचान बना ली है
photo credit प्र‍ियंका चोपड़ा

प्रियंका ने बताया है कि जैसे ही उन्होंने मुंबई में अपना घर बनाया वैसे ही उन्हें क्वांटिंको सीरिज मिली और वो न्यूयॉर्क चली गईं. और जब वहां घर बनाया फिर LA जाना पड़ा.प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उन्होने थोड़ा आराम किया. इसी दौरान उन्होंने अपनी किताब अनफिनिश्ड भी लिखी. प्रियंका और निक की मैरिड लाइफ को लेकर उन्होने बताया कि हर तीन हफ्ते बाद वो निक जोनास से मिलती हैं. एक्ट्रेस ने बताया है कि शादी के बाद दोनों ने ये तय किया था कि महीने में एक बार जरुर एक दूसरे से मिलेंगे.

priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते

फिलहाल प्रियंका का ये नया फोटोशूट फैंस को काफी पसंद आ रहा है. प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए फोटोग्राफर से लेकर क्रिएटिव और एंटरटेनमेंट डायरेक्टर जैसे उन सभी को क्रेडिट दिया है,

priyanka chopra
इन तस्वीरें में से कुछ तस्वीर में प्रियंका लंदन की सड़क पर नजर आ रही

इन तस्वीरें में से कुछ तस्वीर में प्रियंका लंदन की सड़क पर नजर आ रही हैं. ऐले मैगजीन में प्रियंका चोपड़ा अपने उस हेयरकेयर ब्रैंड पर बातें करती दिखेंगी, जिसके लिए पिछले करीब 18 महीने उन्होंने मेहनत की है. इसके अलावा हाल ही में नेटफ्लिक्स पर प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द व्हाइट टाइगर रिलीज हुई. ये फिल्म भी दर्शकों को पसंद आई है और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक लोगों ने इसे सराहा है.



Read more

30 साल से सिगरेट पी रहा था व्‍यक्ति, अब शरीर पड़ गया पीला,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *