लोकसभा चुनाव-2024: राहुल बोले- भाजपा के मैनिफेस्टो से महंगाई-बेरोजगारी गायब, खड़गे ने कहा- मोदी ने 10 साल में कोई काम नहीं किया


  • Hindi News
  • National
  • Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates; PM Narendra Modi Rally Rahul Gandhi Priyanka Gandhi | BJP Congress Candidates

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी ने कहा- I.N.D.I.A. 30 लाख पदों पर भर्ती और हर शिक्षित युवा को 1 लाख की पक्की नौकरी। भाजपा के मेनिफेस्टो में बेरोजगारी का जिक्र ही नहीं। (फाइल)

भाजपा का मैनिफेस्टो जारी होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इनके संकल्प पत्र में दो शब्द गायब हैं – महंगाई और बेरोजगारी। लोगों के जीवन से जुड़े सबसे अहम मुद्दों पर भाजपा चर्चा तक नहीं करना चाहती। युवा इस बार मोदी के झांसे में नहीं आने वाले हैं। वे कांग्रेस का हाथ मजबूत कर देश में रोजगार क्रांति लाएंगे।

उधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- अपने कार्यकाल में PM मोदी ने कोई काम नहीं किया। युवा नौकरी के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, महंगाई के कारण खाने-पीने के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में सिर्फ बेरोजगारी और महंगाई बढ़ाई है।

पवन खेड़ा बोले- यह मैनिफेस्टो नहीं माफीनामा है
भाजपा के मैनिफेस्टो को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने माफीनामा बताया है। उन्होंने दिल्ली में प्रेस कॉन्फेंस के दौरान कहा- यमराज ने एक मशीन बनाई थी, जिसमें झूठ बोलने पर घंटी बजने लगती थी। आज सुबह से वह घंटी लगातार बज रही है। हैरानी में यमराज ने चित्रगुप्त से पूछा- ये घंटी क्यों बज रही है? चित्रगुप्त ने कहा- महाराज, आज मोदी जी का संकल्प पत्र जारी हुआ है।

उन्होंने कहा- भाजपा ने 2014 में वादा किया था कि ये लोग काला धन वापस लाएंगे, लेकिन ये लोग इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम ले आए, जिसमें भ्रष्टाचार हुआ। भाजपा ने कहा था कि नार्थ ईस्ट में कानून व्यवस्था मजबूत करेंगे, लेकिन आज मणिपुर में हिंसा जारी है। इस पर PM मोदी चुप्पी साधे हुए हैं।

भाजपा के घोषणा पत्र में UCC का वादा: 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज, गरीबों को 3 करोड़ घर

देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार यहां पढ़ें…

लाइव अपडेट्स

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जब तक आपका आशीर्वाद, नफरती ताकतें सफल नहीं होंगी- मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसुरु में कहा कि इंडी अलायंस के लोग सनातन को समाप्त करना चाहते हैं। हिंदू धर्म की शक्ति का विनाश करना चाहते हैं, लेकिन जब तक मोदी है, जब तक मोदी के साथ आपका आशीर्वाद है, ये नफरती ताकतें कभी भी सफल नहीं होंगी। 2024 का लोकसभा चुनाव अगले 5 साल नहीं, बल्कि 2047 के विकसित भारत का भविष्य तय करेगा।

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हम न रिजर्वेशन हटाएंगे और न हटाने देंगे- अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने भंडारा की जनसभा में कहा- वे (कांग्रेस) झूठ फैला रहे हैं कि अगर भाजपा को 400 सीटें मिलीं तो हम आरक्षण हटा देंगे। मैं पूछना चाहता हूं कि हमें दो बार बहुमत मिला, क्या हमने आरक्षण हटाया? हमने मेजॉरिटी का इस्तेमाल अनुच्छेद 370 और ट्रिपल तलाक को हटाने में किया। राहुल बाबा, झूठ मत फैलाइए। जब तक भाजपा राजनीति में है, तब तक हम न तो आरक्षण हटाएंगे और न ही इसे हटाने देंगे। ये नरेंद्र मोदी की गारंटी है।

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमंता बोले- 10वीं से PG तक लड़कियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी हमारी सरकार की

असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने कहा- हमारी सरकार 10वीं क्लास से पोस्ट ग्रेजुएट तक लड़कियों के एजुकेशन की जिम्मेदारी लेती है। हम 10वीं और 12वीं में एडमिशन लेने वाली लड़की को 10 हजार रुपए देंगे। ग्रेजुएशन के दौरान उन्हें 12,500 रुपए और पोस्ट ग्रेजुएट में एडमिशन लेने पर 25 हजार दिए जाएंगे।

56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा का लोकतंत्र में भरोसा नहीं- CPI महासचिव डी राजा

भाजपा के मैनिफेस्टो पर CPI के महासचिव डी राजा ने कहा- ये झूठ से भरा है और इसमें गलत वादे किए गए हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि मोदी की गारंटी क्या है? मोदी की गारंटी सिर्फ देश और लोगों का अपमान है। भाजपा का संसदीय लोकतंत्र में विश्वास ही नहीं है। घोषणापत्र के जरिए भाजपा सांप्रदायिक फासिस्ट डिक्टेटरशिप स्थापित करना चाहती है।

11:41 AM14 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

रोड शो के दौरान ममता का डांस

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जलपाईगुड़ी में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने युवतियों के साथ डांस भी किया।

11:37 AM14 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

UCC का ड्राफ्ट जब तक संसद में नहीं आता, तब तक इसे अच्छा-बुरा कहना मुश्किल- शशि थरूर

भाजपा के मैनिफेस्टो पर कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि उसमें (यूनिफॉर्म सिविल कोड) में क्या है? मोदी सरकार के वादे से समस्या है। जब तक इसका ड्राफ्ट संसद में नहीं आता, तब तक ये कहना मुश्किल है कि ये अच्छा है या खराब। अगर इसमें कुछ समुदायों के लिए गंभीर बात कही गई है तो फिर इस पर चर्चा की जरूरत है।

11:04 AM14 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

अमित शाह बोले- भूपेश बघेल कभी सच नहीं बोलते

अमित शाह ने राजनांदगांव में कहा- आज में भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री) के बारे में कुछ कहना चाहता हूं। अगर भूपेश कह रहे हैं कि आज सोमवार है तो समझ लीजिए कि रविवार है। वे कभी सच नहीं बोलते। उन्होंने गंगा जल छूकर कहा था कि शराबबंदी करेंगे, लेकिन शराब की नदियां बहा दीं। महादेव ऐप से करप्शन किया। जो उद्योग खोलने की बात की थी, नहीं खोले। मांओं-बहनों को 5 हजार देने का वादा किया था, जो नहीं दिया।

कांग्रेस ने कई घोटाले किए, जैसे 2G घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, लेकिन भगवान के नाम पर घोटाला नहीं था, भूपेश बघेल ने महादेव ऐप के नाम पर वह कमी भी पूरी कर दी।

10:35 AM14 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

भ्रष्ट लोग भाजपा में क्यों जा रहें, मोदी इन्हें कब जेल भेजेंगे- भूपेश बघेल

भाजपा के मैनिफेस्टो पर छ्त्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- अगर मोदी की गारंटी है तो भ्रष्ट लोग भाजपा में क्यों जा रहे हैं? चाहे वे अशोक चह्वाण हों, चाहें अजित पवार या प्रफुल्ल पटेल हों, हिमंता बिस्व सरमा हों, ये क्यों भाजपा में गए। इन लोगों को कब जेल भेजेंगे। इलेक्टोरल बॉन्ड में गौमांस निर्यातकों से पैसा लिया गया है। इन पर मोदी जी कब कार्रवाई करेंगे।

09:23 AM14 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

तेजस्वी बोले- भाजपा के घोषणापत्र में नौकरी और रोजगार के बारे में कुछ नहीं है

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- आज भाजपा का घोषणापत्र भी जारी हुआ है, लेकिन भाजपा के घोषणापत्र में नौकरी के बारे में नहीं है, रोजगार के बारे में नहीं है, गरीबी कैसे कम करेंगे उसके बारे में नहीं है।

हमें लगा था कि पीएम मोदी बिहार को कुछ देंगे लेकिन कुछ भी नहीं दिया, इस देश में 80 फीसदी किसान हैं, उन किसान भाइयों के लिए भी पीएम मोदी ने कुछ नहीं किया।

09:19 AM14 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

राजनाथ बोले- RJD वाले नवरात्रि में मछली खाते हैं तो खाएं, दिखाने की जरूरत क्या है

बिहार के जमुई में लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- विपक्ष वाले नवरात्रि के पर्व पर मछली खाते हैं, इससे क्या संदेश देना चाहते हैं? आपको कुछ भी खाना हो, खाओ लेकिन दिखाने की जरूरत क्या?

मैं लालू यादव से कहूंगा कि ऐसे लोगों को संभालिए। RJD वाले कहते हैं कि हम पिछड़ों के पक्षधर हैं? सच्चाई ये है कि ये पिछड़ों के दुश्मन हैं।

08:15 AM14 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

सपा ने 7 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, भाजपा के जगदंबिका पाल के खिलाफ भीष्म शंकर तिवारी को टिकट

सपा की 7वीं लिस्ट आ गई है। इसमें 7 सीटों के नाम का ऐलान किया है। डुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल के सामने भीष्म शंकर तिवारी को टिकट दिया है, जबकि मछलीशहर से बीपी सरोज के सामने पूर्व सांसद तूफानी सरोज की बेटी प्रिया सरोज को मैदान में उतारा है।

फूलपुर से प्रवीण पटेल के सामने अमरनाथ मौर्य को टिकट दिया है। जबकि ​​​​​श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा, संतकबीरनगर से लक्ष्मीकांत निषाद और सलेमपुर से रामाशंकर राजभर को टिकट दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

07:31 AM14 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

भाजपा के संकल्प पत्र को आतिशी ने जुमला पत्र बताया

भाजपा के संकल्प पत्र पर AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा- आज भाजपा ने घोषणापत्र नहीं बल्कि जुमला पत्र पूरे देश को दिया है। क्योंकि 10 साल सरकार चलाने के बाद भी वे अपने एक भी वादे को पूरा नहीं कर पाए।

25% युवा बेरोजगार हैं। महंगाई अपनी चरम सीमा पर है।आज एक आम परिवार के लिए घर चलाना लगभग असंभव हो गया है, जितना खर्चा पूरे देश में आयुष्मान भारत योजना पर हुआ है वो दिल्ली के स्वास्थ्य बजट से भी कम है।

इसी ‘जुमला पत्र’ में कहा गया था कि किसानों की आय दोगुना करेंगे। आज वो वादा गायब हो गया। इस घोषणापत्र में MSP कानून की बात तक नहीं की गई है।

07:29 AM14 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

तेजस्वी बोले- भाजपा के घोषणापत्र में युवाओं के लिए कोई जिक्र नहीं

भाजपा के संकल्प पत्र पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा- 60% देश के युवा हैं जिनके बारे में कोई जिक्र नहीं है। कितनी नौकरी देंगे नहीं देंगे इसकी चर्चा नहीं है। बिहार के साथ-साथ जितने गरीब प्रदेश हैं, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए कुछ नहीं है केवल इधर-उधर की बातें हैं।

बिहार की जनता के लिए उस घोषणापत्र में क्या है? महंगाई और गरीबी को कैसे खत्म करेंगे, इसका भी कोई जिक्र नहीं है। भाजपा के लोगों ने 10 सालों में क्या-क्या नहीं कहा लेकिन क्या-क्या किया है ये सबको पता है। फूड सिक्योरिटी बिल कांग्रेस के जमाने से है, वे(भाजपा) अलग से क्या कर रहे हैं?

07:26 AM14 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी के अग्निवीर योजना समाप्त करने वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- उनको जनता मौका ही नहीं देगी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अग्निवीर योजना समाप्त करने वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा बिहार के बेगुससराय में कहा- उनको जनता मौका ही नहीं देगी। अग्निवीर योजना आज युवाओं के लिए रोजगार का एक विशेष अवसर है।

बीजेपी संकल्प पत्र पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- राम मंदिर तो बन गया है अब हम विकास और विरासत को मजबूत करेंगे और विकसित करेंगे।

06:27 AM14 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

गुजरात के लिए भाजपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, PM मोदी और CM योगी समेत 40 नेताओं के नाम

गुजरात की 26 लोकसभा सीटों के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट शनिवार शाम को जारी की। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम है। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर के अलावा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का नाम भी सूची में शामिल हैं।

गुजरात की सभी सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होनी है। इसके लिए नॉमिनेशन प्रोसेस 12 अप्रैल से शुरू हो चुका है। नाम वापसी की आखिरी तारीख 22 अप्रैल है। नतीजे 4 जून को आएंगे।

06:17 AM14 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

आप सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात की

दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के घर पहुंचकर आप सांसद संजय सिंह ने मुलाकात की।

06:15 AM14 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

भाजपा के घोषणा पत्र पर UP के CM बोले- यह ऐतिहासिक संकल्प पत्र

भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- आज लोकसभा चुनाव 2024 के क्रम में भाजपा का जो संकल्प पत्र आया है वो ऐतिहासिक संकल्प पत्र है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत बनाने की मोदी की गारंटी वाला संकल्प पत्र है।

वैचारिक जो हमारे तीन मुद्दे थे उसमें से दो, जम्मू-कश्मीर से 370 हटाना और अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनवाना हमने पूरी कर दिए। समान नागरिक संहिता (UCC) का संकल्प पत्र में वादा किया गया है। मोदी की गारंटी, गारंटी की भी गारंटी है।

03:21 AM14 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन बोले- राहुल गांधी ने मोदी का अपमान किया

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा- राहुल गांधी लंबे समय से अडानी का नाम ले रहे हैं। कोर्ट की फटकार के बाद भी वह प्रधानमंत्री मोदी का अपमान कर रहे हैं। वे जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जनता उसका जवाब देगी।

03:19 AM14 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के CM बोले- कांग्रेस के नेता भी जानते हैं कि PM मोदी यह चुनाव जीतने जा रहे हैं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा- पूरे देश में जनता में उत्साह देखने को मिल रहा है। इन 10 वर्षों में केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार ने पूरी ईमानदारी से जनता के लिए काम किया है।

इन 10 वर्षों में एक नया इतिहास लिखा गया है… लोगों की एक ही आवाज़ है कि ‘अबकी बार 400 पार’, कांग्रेस के नेता भी जानते हैं कि PM मोदी यह चुनाव जीतने जा रहे हैं।

02:11 AM14 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

आज जारी होगा भाजपा का घोषणापत्र, पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे

तस्वीर 10 अप्रैल 2019 की है। लोकसभा चुनाव-2019 के लिए पार्टी ने दिल्ली में घोषणापत्र जारी किया था।

तस्वीर 10 अप्रैल 2019 की है। लोकसभा चुनाव-2019 के लिए पार्टी ने दिल्ली में घोषणापत्र जारी किया था।

भाजपा आज दिल्ली में पार्टी का घोषणापत्र जारी करेगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली घोषणापत्र समिति दो बैठकें कर चुकी है। भाजपा को अपने घोषणापत्र के लिए 1.5 मिलियन से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

02:10 AM14 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस की 15वीं लिस्ट में 16 नाम, मंडी से कंगना के खिलाफ विक्रमादित्य लड़ेंगे

कांग्रेस ने शनिवार 13 अप्रैल को उम्मीदवारों की सूची जारी की। कांग्रेस की यह 15वीं लिस्ट है। इसमें चंडीगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा से 16 नामों का ऐलान किया। पूर्व मंत्री मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से टिकट दिया गया है। मंडी से विक्रमादित्य सिंह को उतारा गया है। भाजपा ने मंडी से एक्ट्रेस कंगना रणोट को टिकट दिया है। कांग्रेस अब तक 262 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

02:08 AM14 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

TMC ने बंगाल की सभी 42 सीटों पर कैंडिडेट्स उतारे

अभिषेक बनर्जी ने सभी 42 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। इसके बाद सभी कैंडिडेट्स ममता बनर्जी के साथ रैंप पर आगे बढ़कर लोगों का अभिवादन किया।

अभिषेक बनर्जी ने सभी 42 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। इसके बाद सभी कैंडिडेट्स ममता बनर्जी के साथ रैंप पर आगे बढ़कर लोगों का अभिवादन किया।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 10 मार्च को पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी। पार्टी ने बहरामपुर सीट से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ क्रिकेटर यूसुफ पठान को उतारा है।

इसके अलावा आसनसोल से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और दुर्गापुर से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद का नाम शामिल है। TMC ने बशीरहाट लोकसभा सीट से एक्ट्रेस नुसरत जहां और जादवपुर सीट से एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती का टिकट काट दिया है।

TMC ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए 16 मौजूदा सांसदों को टिकट दिया है। इनमें 12 महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े चेहरे रचना बनर्जी को हुगली और दीपक अधिकारी देव को घाटल से टिकट दिया है। पूरी खबर पढ़ें …

02:08 AM14 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

लोकसभा चुनाव 7 फेज में होंगे, नतीजे 4 जून को आएंगे

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। आचार संहिता से लेकर नतीजे तक इसमें 80 दिन लगेंगे।

लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।

इलेक्शन शेड्यूल में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 544 सीटें हो गई है। इसकी वजह मणिपुर की आउटर मणिपुर लोकसभा सीट है। इस लोकसभा सीट में 28 विधानसभा सीटें है। 15 विधानसभा सीटों में 19 अप्रैल को और 13 विधानसभा सीटों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। पूरी खबर पढ़ें …

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment