सूर्यकुमार यादव का दूसरा IPL शतक: तिलक के साथ MI के लिए चौथे विकेट पर सबसे बड़ी साझेदारी की, किशन ने सबसे ज्यादा शिकार किए; रिकॉर्ड्स


स्पोर्ट्स डेस्क14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में सोमवार को मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। मुंबई ने 17.2 ओवर में 3 विकेट खोकर ही टारगेट हासिल कर लिया।

सूर्यकुमार यादव ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने दूसरा IPL शतक जमाया। वहीं, तिलक वर्मा के साथ MI की चौथे विकेट पर 143 रन की साझेदारी भी की। मैच रिकॉर्ड्स…

1. सूर्या का दूसरा IPL शतक, रोहित की बराबरी की
सूर्यकुमार यादव ने IPL करियर का दूसरा शतक जमाया। दोनों शतक बतौर MI प्लेयर ही आए। MI के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सूर्या ने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। दोनों प्लेयर्स ने टीम के लिए 2 शतक लगाए जो कि सबसे ज्यादा है। रोहित ने इसी सीजन चेन्नई के खिलाफ शतक बनाने के साथ MI के लिए सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बने थे।

2. सूर्या टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय
सूर्यकुमार यादव दूसरा IPL शतक लगाने के साथ ही टी-20 क्रिकेट में 6 शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वे पहले ही 4 शतक टी-20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से जमा चुके हैं। उनके कुल 6 शतक हो गए है। वे टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए है। उनके साथ इसी लिस्ट में 6-6 शतकों के साथ ऋतुराज गायकवाड और केएल राहुल भी तीसरे नंबर पर हैं।

विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय है। उनके नाम 9 शतक है। वहीं, रोहित के नाम 8 शतक है।

3. सूर्या-तिलक ने MI के लिए चौथे विकेट पर सबसे बड़ी साझेदारी की
सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने MI के लिए चौथे विकेट पर सबसे बड़ी साझेदारी की है। दोनों ने मिलकर 143 रन बनाए। इससे पहले साल 2015 में कोरी एंडरसन और रोहित शर्मा ने साथ KKR के खिलाफ चौथे विकेट के लिए 131 रन की पार्टनरशिप की थी।

4. IPL रन चेज में सूर्या-तिलक की दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप
IPL रन चेज में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने लीग की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी की है। इस रिकॉर्ड को तोड़ने से दोनों खिलाड़ी महज 2 रन दूर रह गए। इस लिस्ट में टॉप पर गुरकिरत सिंह और शिमरोन हेटमायर है, जिन्होंने ने RCB के लिए खेलते हुए SRH के खिलाफ साल 2019 में 144 रन बनाए थे।

5. ईशान किशन ने MI के लिए बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शिकार किए
MI के मौजूदा विकेटकीपर ईशान किशन ने विकेटकीपिंग में रिकॉर्ड बनाया। वे टीम के लिए सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर बन गए है। उन्होंने कुल 48 शिकार किए, जिसमें 43 कैच और 5 स्टंपिंग शामिल है। उन्होंने इस मामले में क्विंटन डिकॉक को पीछे छोड़ा। डी कॉक MI के लिए बतौर विकेटकीपर 47 डिसमिसल कर चुके हैं।

6. 9वें विकेट या उससे नीचे कमिंस का दूसरा सबसे बड़ा IPL स्कोर
9वें विकेट पर बल्लेबाजी करते हुए पैट कमिंस ने दूसरा सबसे बड़ा ,स्कोर बनाया। उन्होंने 35 रन बनाए और कुलदीप यादव की बराबरी की। इस सीजन कुलदीप यादव ने भी KKR के खिलाफ 35 रन बनाए थे। इस लिस्ट में टॉप पर हरभजन सिंह है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment